होम / Traffic Will be Disrupted For The Next Two Months on Three Major Routes Including Modi Mill flyover मोदी मिल फ्लाईओवर समेत तीन प्रमुख मार्गों पर अगले दो महीनों तक ट्रैफिक रहेगा बाधित

Traffic Will be Disrupted For The Next Two Months on Three Major Routes Including Modi Mill flyover मोदी मिल फ्लाईओवर समेत तीन प्रमुख मार्गों पर अगले दो महीनों तक ट्रैफिक रहेगा बाधित

• LAST UPDATED : March 8, 2022

Traffic Will be Disrupted For The Next Two Months on Three Major Routes Including Modi Mill flyover मोदी मिल फ्लाईओवर समेत तीन प्रमुख मार्गों पर अगले दो महीनों तक ट्रैफिक रहेगा बाधित

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।

Traffic Will be Disrupted For The Next Two Months on Three Major Routes Including Modi Mill flyover : राजधानी दिल्ली के जीटी रोड और मोदी मिल फ्लाईओवर समेत तीन प्रमुख मार्गों पर अगले दो महीने से अधिक समय तक ट्रैफिक बाधित रहेगा। यहां मरम्मत और नए निर्माण कार्य के चलते सड़क संकरी हो गई है, जिससे सुबह और शाम के समय पीक आवर्स में जाम लग रहा है। वहीं, दिनभर ट्रैफिक रुक-रुककर चलता है, जिससे इन मार्गों का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा नोएडा लिंक रोड पर दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर आरआरटीएस के काम के चलते सड़क के दोनों और बैरिकेडिंग की गई है, जिससे सड़क संकरी हो गई है। यहां पूर्वी दिल्ली नगर निगम का टोल टैक्स बूथ भी है, जहां कैब और अन्य व्यावसायिक वाहनों के चलते सड़क पर तीन में से केवल एक लेन सीधे मयूर विहार फ्लाईओवर पर जाने के लिए वाहनों को मिल पाती है। इसकी वजह से पीक आवर्स में सड़क पर करीब 500 मीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। इससे वेटिंग टाइम भी बढ़ गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को इन मार्गों से बचकर निकलने की सलाह दी है।

 

 

निर्माण कार्य के चलते मोदी मिल फ्लाईओवर पर ओखला से सुखदेव विहार जा रहे वाहनों का वेटिंग टाइम बढ़ गया है। यहां पांच मिनट का सफर तय करने में 15 मिनट तक लग रहे हैं। कैप्टन गौड़ मार्ग और सीवी रमन मार्ग पर वाहनों की गति आधी हो गई है। यहां वाहन 20 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रहे हैं।
आश्रम चैक और मोदी मिल पर काम होने के चलते यहां आसपास पांच किलोमीटर के दायरे में ट्रैफिक बाधित है। इसके अलावा सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली से हरियाणा जाने वाले वाहनों को भी अधिक समय लग रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

वेस्ट एन्क्लेव मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो निर्माण कार्य कर रही है। इसे लेकर वेस्ट एन्क्लेव लालबत्ती से मंगोलपुरी तक यातायात बाधित है। यहां सड़क पर दोनों तरफ के मार्गों पर केवल एक लेन वाहनों के चलने के लिए उपलब्ध है। सड़क की दो लेन पर बैरिकेडिंग कर काम हो रहा है। यह अगले करीब दो महीने तक चलेगा। इसके कारण यहां ट्रैफिक रुक-रुककर चल रहा है। दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। व्यस्त घंटों में वाहन चालकों का वेटिंग टाइम बढ़ गया है। बैरिकेडिंग से सड़क संकरी हो गई है, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है।

मोदी मिल फ्लाईओवर पर ओखला से सुखदेव विहार जाने रास्ते का आधा हिस्सा और आश्रम जाने वाले लूप को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यहां फ्लाईओवर के एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने का कार्य चल रहा है। यह काम करीब डेढ़ माह चलेगा। इसके बाद विपरीत दिशा में काम शुरू होगा। पूरा काम खत्म होने में तकरीबन तीन महीने का समय लगेगा। फिलहाल ट्रैफिक को कैप्टन गौड़ मार्ग और सीवी रमन मार्ग से आवाजाही करनी पड़ रही है।

मोदी मिल फ्लाईओवर पर चल रहे काम की वजह से सीआर पार्क तक जाम लग रहा है। यहां मां आनंदमयी मार्ग और कैप्टन गौड़ मार्ग पर भी वाहनों का अधिक दबाव है। बता दें कि आश्रम चैक पर चल रहे अंडरपास कार्य के चलते वहां से फरीदाबाद का ट्रैफिक भी पहले से यहां डायवर्ट है। इसके अलावा ओखला मंडी के वाहन भी यहीं से गुजरते हैं। इन दोनों मुख्य मार्गों पर जाम के कारण वाहन चालक आसपास की अमर कॉलोनी, सिद्धार्थ एक्सटेंशन, लाजपत नगर, किलोकरी, नेहरू नगर, सुखदेव विहार आदि कॉलोनियों से होकर आवाजाही कर रहे हैं।

Traffic Will be Disrupted For The Next Two Months on Three Major Routes Including Modi Mill flyover

READ MORE :Highest 18987 Two Wheelers Seized in Delhi in Three Months दिल्ली में तीन माह में सबसे अधिक 18987 दुपहिया वाहन जब्त

Connect With Us : Twitter | Facebook 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox