Friday, July 5, 2024
HomeDelhiTransport Minister Kailash Gehlot: नए रूट मैप का हुआ शुभारंभ, यात्रियों को...

India News (इंडिया न्यूज़), Transport Minister Kailash Gehlot, दिल्ली: दिल्ली की आम जनता बसों में सफर करती है। इस सफर में उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। जो लोग बाहर से आकर दिल्ली में काम कर रहे हैं उन्हें दिल्ली की बसों के नंबर, रूट, डायवर्जन, कहां से बदलना है इन सभी बातों का का कोई अंदाजा नहीं होता है। इसलिए आईटीओ ने रूट मैप जारी किया है। जो आपको यह बताएगा कि कौन सी बस किस रूट पर जाएगी कहा बदलनी है सहित अन्य कई जरूरी जानकारियों को आप तक पहुंचाएंगे। दरअसल दिल्ली मेट्रो की मदद से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त दिल्ली के 2000 बस क्यू शेल्टर रोड मैप लगाए जाएंगे। इस योजना पर 27 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें परिवहन मंत्री ने कहा कि यात्रियों को अक्सर यह भ्रम हो जाता है कि कौन सी बस कहां तक जाएगी। इसके लिए बीक्यूएस रूट बोर्ड की मदद से यात्रियों को यह सभी जानकारियां आसानी से पाएंगे। बता दे हिंदी और अंग्रेजी में रूट मैप लगाए जाएंगे। ई-बसों के साथ दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में यह एक और महत्वपूर्ण कदम है।

रूट मैप से मिलेंगे ये फायदे

बता दे रूट मैप यात्रियों को बस क्यू शेल्टर पर इंतजार करते हुए उपयुक्त बस मार्ग और गंतव्य की जानकारी मिलेगी। इससे उचित बस में सफर का विकल्प मिलने से यात्रा सुलभ होने के साथ ही समय की भी बचत होगी। निर्बाध इंटरमॉडल यात्रा: मैप में नजदीक के मेट्रो स्टेशनों की जानकारी भी शामिल है। यात्रियों को परिवहन साधनों को बदलने में भी दिक्कत नहीं आएगी। सार्वजनिक स्थल, बस रूट पर स्थित आईएसबीटी, अस्पतालों और रेलवे स्टेशनों की भी जानकारी शामिल होगी। दिल्ली में दूसरे शहरों से आने वालों के लिए यह मानचित्र काफी मददगार होगा।

 

ये भी पढ़े: बेटी पैदा होने पर पति बना हैवान, पत्नी के साथ मारपीट कर हुआ फरार

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular