Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiTricolor Insult: तिरंगे से स्कूटर पोंछते शख्स का वीडियो वायरल, पुलिस ने...

Tricolor Insult:

दिल्ली में एक व्यक्ति को तिरंगे का अपमान करना भारी पड़ गया। यहां पर कथित तौर पर तिरंगे से स्कूटर साफ करने के आरोप में 52 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना उत्तरपूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके की है।

स्थानीय लोगों ने वायरल किया वीडियो

पुलिस के मुताबिक शख्स उत्तरी घोंडा इलाके का रहने वाला है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर स्थानीय लोगों ने ही शूट कर वायरल कर दी थी। कथित वीडियो में शख्स को राष्ट्रीय ध्वज से अपने सफेद रंग के स्कूटर की धूल साफ करते और उसे पोंछते देखा जा सकता है।

तिरंगा और स्कूटर दोनों बरामद

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक भजनपुरा पुलिस स्टेशन में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा 2 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं तिरंगे और स्कूटर दोनों को बरामद कर लिया गया है।

शख्स ने कहा- जानबूझकर नहीं किया

अधिकारी ने कहा, कि आरोपी से जांच में शामिल होने को कहा गया है। शख्स का कहना है कि उसने जानबूझकर ऐसा नहीं किया था, ऐसा गलती से हो गया था। हमने उससे जांच में शामिल होने और बुलाए जाने पर अदालत में पेश होने को कहा है।

ये भी पढ़ें: जारी हुए NEET के रिजल्ट, दिल्ली के वत्स आशीष ने हासिल किया दूसरा स्थान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular