Delhi

दिल्ली मेट्रो में अब दो महिलाओं के बीच जमकर हुई तू-तू मैं-मैं, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

India News (इंडिया न्यूज़) : ऐसा लगता है दिल्ली की लाइफलाइन कही जानी वाली दिल्ली मेट्रो लोगों के मनोरंजन का माध्यम बन गई है। कभी मेट्रो के अंदर से अश्लीलता तो कभी नाच -गान के वीडियो सामने आते रहते हैं। अब दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें, नया वीडियो इस बार दो महिलाओं के झगड़ने का है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है महिला कोच के अंदर दो महिलाएं आपस में बहस करती नजर आ रही हैं।

मेट्रो में दो महिलाओं के बीच जमकर तू -तू , मैं-मैं

वायरल वीडियो के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो के अंदर पहली महिला अपने पास आकर बैठी दूसरी महिला पर भड़क जाती है। शुरुआत में पहली महिला कहती है कि हां.. पागल हूं मै, पागल हूं। दूसरी महिला कहती है दिमाग मत चाटिए। इस पर पलवार करते हुए पहली महिला कहती है कि पहले तू चुप हो। दूसरी महिला कहती है मैं चुप नहीं होने वाली। इसके बाद पहली महिला उठकर सामने वाली सीट पर बैठ जाती है। लेकिन फिर भी दोनों के बीच बहस चलती रहती है। पहली महिला फिर कहती है कि भौंक भौंक, पहले तू बोली, मैं नहीं बोली। दूसरी महिला कहती है कि मैंने आपसे थोड़ा सा खिसकने को कहा था। पहली महिला शांत नहीं होती है और कहती नजर आती है कि तेरी जुबान कैंची की तरह चलती रहती है।

महिला कोच का बताया जा रहा वीडियो

वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि, दूसरी भड़की महिला तुरंत जवाब देते हुए कहती है कि जूता उठाकर मारूंगी। बदतमीज कहीं की। दोनों की बहस जारी रहती है। इतने में दूसरी महिला के रिश्तेदार भी बीच में आते हैं और पहली महिला को चुप होने के लिए कहते हैं। लेकिन वह फिर भी चुप नहीं होती है। बता दें, दोनों महिलाओं को आपस की तू -तू , मैं-मैं को सामने बैठी एक महिला ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर ली। मित्रों में हुए जुबानी दंगल की घटना मेट्रो ट्रेन के अंदर महिला कोच की बताई जा रही है।

also read ; इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी -20 आज ; मुकाबले में चौके -छक्कों की देखने को मिल सकती है बरसात

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago