Monday, July 8, 2024
HomeDelhiG-20 सम्मेलन से पहले दिल्ली की सड़कों को सजाने के लिए ढाई...

India News (इंडिया न्यूज) : देश की राजधानी दिल्ली में जी- 20 का आयोजन होना है। जिसका कार्यक्रम स्थल प्रगति मैदान निर्धारित है। 9 सितंबर – 10 सितंबर को जी-20 सम्मेलन होना है। G-20 Summit को लेकर तैयारियाँ युध्द स्तर पर चल रहीं है। पहले खबर ऐसा था इस सम्मलेन के मद्देनजर दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाने के लिए सम्मेलन के दौरान 61 सड़कों और आयोजन स्थलों पर फूल-पत्तियों से सजे 6.75 लाख गमले लगाये जाएंगे। अब खबर यह है कि दिल्ली की सड़कों की सुंदरता बढ़ाने के लिए दिल्ली वन विभाग ने करीब ढाई लाख गमले लगाए हैं। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

पर्यावरण मंत्री ने दी जानकारी

बता दें , आप सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज यानि बुधवार को कहा कि दिल्ली वन विभाग ने करीब ढाई लाख गमले लगाए हैं। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राय ने यह भी कहा कि वन विभाग के करीब 300 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी इन गमलों का रखरखाव सुनिश्चित करेंगे। मालूम हो, राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान 61 सड़कों और आयोजन स्थलों पर फूल-पत्तियों से सजे 6.75 लाख गमले लगाये जाने हैं।जिन प्रमुख स्थानों को गमले में लगे पौधों से सजाया जा रहा है, उनमें सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, धौला कुआं-आईजीआई एयरपोर्ट रोड, पालम टेक्निकल एरिया, इंडिया गेट सी-हेक्सागोन, मंडी हाउस, अकबर रोड गोल चक्कर, दिल्ली गेट, राजघाट और आईटीपीओ शामिल हैं।

मंत्री आतिशी ने राजघाट में लिया तैयारियों का जायजा

बता दें, दिल्ली में आयोजित आगामी G20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने में आम आदमी पार्टी भी जुटी हुई है। सम्मलेन से पहले आप का लक्ष्य है कि मेहमान आये तो दिल्ली की अच्छी छवि लेकर जाएँ। वहीँ इस सम्मलेन के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिए आतिशी राजघाट पहुंची। यहाँ तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद AAP मंत्री आतिशी ने कहा, “यह एक महत्वपूर्ण स्थान है जहां राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि आएंगे। हमने यहां हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। हमारा लक्ष्य दिल्ली की सर्वश्रेष्ठता को पूरी दुनिया के सामने पेश करना है।”

also read ; G -20 के दौरान दुल्हन की तरह सजेगी दिल्ली ; सड़कों को फूलों के 6.75 लाख गमलों से सजाया जाएगा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular