Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiखालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के दो करीबी दिल्ली से गिरफ्तार, यहां देने...

India News (इंडिया न्यूज़) : खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के दो करीबी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पकडे गए डल्ला के करीबी पंजाब में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। वो अपने मंसूबों में कामयाब होते इससे पहले ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन दोनों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। सामने आई जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने इन दोनों गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार और हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया है।

इनपुट के आधार पर पुलिस ने की बड़ी कारवाई

बारे दें, दिल्ली पुलिस की टीम को यह सूचना मिला था कि ये दोनों बदमाश देर रात में प्रगति मैदान के पास बने टनल से गुजरने वाले है। इस इनपुट पर काम करते हुए स्पेशल सेल की टीम ने प्रगति मैदान के टनल के आसपास चौतरफा घेराबंदी की। जैसे ही दोनों आरोपी प्रगति मैदान के पास पहुंचे इन दोनों पुलिस ने रुकने के लिए कहा। वहीँ पुलिस को सामने देख ये भागने लगे।

अर्श डल्ला के संपर्क में थे बदमाश

इसके बाद मजबूरन पुलिस को उनपर गोली चलानी पड़ी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार इन दोनों बदमाशों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि ये दोनों बदमाश अर्श डल्ला के संपर्क में थे।

also read ; Batla House Encounter: फांसी नहीं चढ़ेगा एमसी शर्मा का हत्यारा ; दिल्ली हाई कोर्ट ने सजा को उम्रकैद में बदला

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular