होम / जेल में बंद होने से दो कैदियों ने किया मना, वार्डर ने जबरन किया बंद तो पेट में मारा सुआ

जेल में बंद होने से दो कैदियों ने किया मना, वार्डर ने जबरन किया बंद तो पेट में मारा सुआ

• LAST UPDATED : May 8, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

रोहिणी जेल में दो कैदियों ने हेड वार्डर बिक्रम दहिया के पेट में सुआ घोंप दिया। हमले में घायल दहिया का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बाबत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रमोद व अमित नाम के दो कैदियों ने लाकअप में बंद होने से मना कर दिया और भागने लगा।

ऐसे में हेड वार्डर ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़कर लाकअप में बंद करना चाहा तो प्रमोद उर्फ छोटी ने अचानक हेड वार्डर पर हाथ से बने सुआ से वार कर दिया। ऐसे में उनके पेट के बाएं हिस्से में छेद हो गया और हाथ में भी चोटें लगीं। जेलकर्मियों ने अन्य कैदियों की मदद से दोनों को तुरंत काबू किया। घायल दहिया को अस्पताल ले जाया गया।

नरेला थाना पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

इधर, नरेला थाना पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान आदर्श नगर के इमरान उर्फ इमू के रूप में हुई है। आरोपित के पास से आधा किलो हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने इससे पहले भी दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से आधा किलो हेरोइन बरामद की थी। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर ही आरोपित को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपित कहां से हेरोइन लाता था।

उपायुक्त बृजेंद्र यादव ने बताया कि बीते दिनों नरेला थाना पुलिस ने आमना व रवि नाम के दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोपितों को हेरोइन सप्लाई करने वाले की तलाश की जा रही थी। पुलिस को पता लगा कि इनको इमरान हेरोइन सप्लाई करता था। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर जहांगीरपुरी से इमरान को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 500 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है। आरोपित को पहले भी आदर्श नगर थाना पुलिस नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।

Also Read : दिल्ली कांग्रेस ने केजरीवाल की शराब नीति का किया विरोध

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox