Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiतजिंदर पाल बग्गा मामले में पंजाब पुलिस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर...

- दिल्ली के भाजपा नेता तजिंदर पाल बग्गा की नाटकीय अंदाज में हुई गिरफ्तारी की केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने निंदा की है। अनुराग ने कहा कि राज्य की पुलिस का काम कानून व्यवस्था बनाए रखना होता है न की कानून की धज्जियां उड़ाना होता है।

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा जनता युवा मोर्चा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार करने के मामले में पंजाब पुलिस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो पंजाब पुलिस ने किया वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की पुलिस का काम कानून व्यवस्था को बनाए रखना होता है, लेकिन किसी दूसरे राज्य में जाकर कानून की धज्जियां उड़ाना ठीक नहीं है।

केंद्रीय खेल मंत्री ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई को बताया बेहद निदंनीय

Union Minister Anurag Thakur

अनुराग ने दिल्ली में पंजाब पुलिस के जवानों द्वारा की गई इस कार्रवाई को बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने शनिवार को पंजाब के राजपुरा में पत्रकारों से बात करने के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं। पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी खराब है।

राजनीतिक प्रतिशोध सबसे बड़ा पाप : नवजोत सिंह सिद्धू

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि बग्गा अलग पार्टी से हो सकते हैं, हमारे वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के राजनीतिक प्रतिशोध को पंजाब पुलिस के जरिये पूरा करना सबसे बड़ा पाप है। उन्होंने आप सरकार से कहा कि पंजाब पुलिस का राजनीतिकरण करके उसकी छवि खराब करना बंद करें।

पंजाब पुलिस को केजरीवाल के हाथों सौंपना निंदनीय

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब पुलिस को केजरीवाल के हाथ में सौंपना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा बैठक करके यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हाल ही में हुई पटियाला हिंसा में सांप्रदायिक तनाव भड़काने के जिम्मेदार लोगों को पकड़ा जाए। पंजाब में कानून-व्यवस्था की हालत लचर है।

ये भी पढ़े खुल गया देश का सबसे बड़ा LIC IPO, आईपीओ अप्लाई करते समय रखे इन बातों का ध्यान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular