Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiUPSC 2022 Result: शीर्ष 4 में से तीन टॉपर दिल्ली विश्वविद्यालय की...

India News(इंडिया न्यूज), UPSC 2022 Result: UPSC के इस साल के शीर्ष 4 में से तीन उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा रही है। मंगलवार को जारी UPSC की सिविल सेवा मुख्य परिक्षा के परिणामों में टॉप-4 में क्रमश: इशिता किशोर, गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा हैं। इनमें से उमा हरथी एन को छोड़ तीनों टॉपर ने दिल्ली विश्वविद्यालय(DU) से पढ़ाई की है।

शीर्ष रैंक हासिल करने वाली इशिता किशोर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स(SRCC) से इकॉनामिक्स की पढ़ाई है। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली गरिमा लोहिया भी डीयू की छात्रा रही है। मूल रूप से बिहार की रहने वाली गरिमा हाई स्कूल शिक्षा के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। गरिमा ने किरोड़ीमल कॉलेज से कामर्स की पढ़ाई की है। वहीं मिरींडा हाउस कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई करने वाली छात्रा स्वाती मिश्रा ने चौथा स्थान हासिल किया है। जबकि, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली उमा हरथी एन ने IIT हैदराबाद से बीटेक की पढ़ाई की है।

टॉप तीन स्थानों पर लड़कियों ने मारी बाजी

गौरतलब है कि यूपीएससी ने 2022 सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। टॉप तीन स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी है। इशिता किशोर, गरिमा लोहिया और उमा हरथी एन ने क्रमशः टॉप 3 रैंक हासिल की हैं। UPSC ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 में प्रदर्शन के आधार पर कुल 933 उम्मीदवारों की विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति हेतु अनुशंसा की है। इन सेवाओं में भारतीय प्रशासनिक सेवा(IAS), भारतीय विदेश सेवा(IFS), भारतीय पुलिस सेवा(IPS) और केंद्रीय सेवा समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’ शामिल हैं। सफल घोषित कुल उम्मीदवारों में 345 General, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 172 SC कटेगरी के हैं। इसके अतिरिक्त, 178 उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।

इन उम्मीदवारों ने किया टॉप..

  • क्रमांक -अनुक्रमांक- उम्मीदवार के नाम
  • 1 5809986 इशिता किशोर
  • 2 1506175 गरिमा लोहिया
  • 3 1019872 उमा हरति एन
  • 4 0858695 स्मृति मिश्रा
  • 5 0906457 मयूर हजारिका
  • 6 2409491 गहना नव्या जेम्स
  • 7 1802522 वसीम अहमद भट
  • 8 0853004 अनिरुद्ध यादव
  • 9 3517201 कनिका गोयल
  • 10 0205139 राहुल श्रीवास्तव

 

 

Also Read: जानें कौन हैं UPSC 2022 की टॉपर इशिता किशोर? कैसा था उनका DU से UPSC तक का सफर

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular