Friday, July 5, 2024
HomeDelhiVande Bharat: देश को मिलने जा रही है एक साथ तीन वंदे...

Vande Bharat: देश को मिलने जा रही है एक साथ तीन वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, जानिए पूरी डिटेल

India News(इंडिया न्यूज़), Vande Bharat: देश को जल्द ही एक साथ तीन वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा मिलने वाला है। आइए जानते हैं किन रूटों पर चलेंगी ये ट्रेनें। भारतीय रेलवे वंदे भारत ट्रेन नेटवर्क को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। अब इसी कड़ी में एक साथ तीन वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू होने जा रहा है।

उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला मार्ग (Vande Bharat)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वंदे भारत ट्रेन जल्द ही उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक पर चलेगी। पिछले हफ्ते ही वेस्टर्न रेलवे ने इस रूट पर 15 किलोमीटर का ट्रायल रन पूरा किया है। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद जम्मू से श्रीनगर तक का सफर महज 3.5 घंटे में पूरा हो जाएगा।

सिकंदराबाद-पुणे वंदे भारत ट्रेन

सिकंदराबाद-पुणे वंदे भारत ट्रेन रूट पर जल्द ही नई वंदे भारत की शुरुआत हो सकती है। फिलहाल इस रूट पर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को सफर पूरा करने में 8.25 घंटे का समय लगता है। लेकिन, वंदे भारत की शुरुआत के बाद ये समय सीमा कम हो जाएगी।

बेंगलुरु-कोयंबटूर मार्ग

बेंगलुरु-कोयंबटूर रूट को भी जल्द ही नई वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिल सकता है। इस रूट पर बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे यह फैसला ले सकता है। फिलहाल इस रूट पर अलग-अलग सुपरफास्ट ट्रेनों को यात्रा पूरी करने में 6.45 मिनट से लेकर 9 घंटे तक का समय लगता है, जो वंदे भारत के लॉन्च होने के बाद कम हो जाएगा।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular