Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiVibrant Gujarat: PM मोदी की नई गारंटी, बोले- दुनिया की तीसरी सबसे...

Vibrant Gujarat: PM मोदी की नई गारंटी, बोले- दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

India News(इंडिया न्यूज़), Vibrant Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में भारत की आजादी के 75 साल पूरे हुए हैं। अब भारत अगले 25 साल के लक्ष्य पर काम कर रहा है। हमारा लक्ष्य आजादी के 100 साल पूरे होने तक इसे एक विकसित देश बनाना है। अत: 25 वर्ष की यह अवधि भारत का अमृत काल है।

पीएम मोदी का संबोधन (Vibrant Gujarat)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में कहा है कि हमने अगले 25 साल में भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है। हमने उस समय तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष मनाएगा।

भारत विश्व मित्र की भूमिका में आगे बढ़ रहा है: मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ”भारत विश्व मित्र की भूमिका में आगे बढ़ रहा है। आज भारत ने दुनिया को ये भरोसा दिया है कि हम समान लक्ष्य तय कर सकते हैं और लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। विश्व कल्याण के लिए भारत की प्रतिबद्धता, भारत की निष्ठा, भारत के प्रयास और भारत की मेहनत काम आज की दुनिया को अधिक सुरक्षित और समृद्ध बना रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार यूएई है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और यूएई के रिश्ते दिन-ब-दिन मजबूत होने चाहिए। भारत और यूएई के बीच फूड पार्क को लेकर समझौता हुआ है।

भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, ये मेरी गारंटी है: पीएम

पीएम ने कहा कि भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, ये मेरी गारंटी है। 10 साल पहले भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें नंबर पर था। आज यह पांचवें नंबर पर है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत विश्व को समृद्ध और सुरक्षित बना रहा है। 21वीं सदी का भविष्य सार्थक प्रयासों से ही सफल होगा।

स्टार्टअप में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि स्टार्टअप में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है। भारत दुनिया की सबसे मजबूत बैंकिंग प्रणालियों में से एक है। 10 साल पहले देश में 74 हवाई अड्डे थे, आज 149 हैं।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular