Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiViral: गोलगप्पे का पानी बनाने का ये VIDEO देख लिया तो गोलगप्पे...

Viral: गोलगप्पे का पानी बनाने का ये VIDEO देख लिया तो गोलगप्पे खाना छोड़ दोगे

India News(इंडिया न्यूज़), Viral: देश में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे गोलगप्पा पसंद न हो। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई गोलगप्पे खाने का शौकीन होता है। गोलगप्पे के साथ-साथ इसका पानी भी काफी मशहूर है। गोलगप्पे के साथ लोग अतिरिक्त पानी भी लेना पसंद करते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गोलगप्पे वाला इस तरह से पानी मिला रहा है कि इसे देखने के बाद आप गोलगप्पे खाना छोड़ देंगे। इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है।

वीडियो हुआ वायरल (Viral)

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स गोलगप्पे के लिए पानी बनाता नजर आ रहा है। लेकिन वह इस पानी को इतने गंदे तरीके से तैयार करता है कि लोग इसे देखकर हैरान रह जाते हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि शख्स इमली को पानी में मिला रहा है लेकिन वह यह काम गंदे हाथों से कर रहा है। जिस बाल्टी में वह पानी तैयार कर रहा है वह भी काफी गंदी दिख रही है। इसके बाद वह इसमें पुदीने का पानी मिला देता है, इस क्रम में भी वह साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों को ये तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है।

वायरल वीडियो पर लोगों ने जमकर भड़ास निकाली

वायरल वीडियो पर लोग जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। इस पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो को @terakyalenadena नाम के एक्स पेज से शेयर किया गया है। एक यूजर ने लिखा, ‘लेकिन आप एक्स्ट्रा पानी मांगते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बस यही देखना बाकी था। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ऐसे लोगों की वजह से देश का नाम खराब होता है।

ये भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular