Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiवीरेंद्र सचदेवा ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना कहा; “सपने बेचने...

India News (इंडिया न्यूज़),(अजीत कुमार श्रीवास्तव), Delhi News :  देश की राजधानी में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक पार्टियाँ अपने कामों की उपलब्धियाँ गिनाते नहीं थक रही हैं। इसी बात को लेकर एक दूसरे पर तंज भी कस रहे हैं। हाल ही में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप विधायक व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने हुए कहा कि केजरीवाल सपने बेचने की कला में माहिर हैं और झीलों का शहर उनका दिल्लीवासियों को दिखाया गया एक और सपना है जो पूरा नहीं होगा।

सचदेवा ; क्या हुआ दिल्ली को सिंगापुर बनाने का सपना….  

सचदेवा ने कहा है कि केजरीवाल ने 2018 में दिल्ली को सिंगापुर बनाने का सपना दिखाया था लेकिन 5 साल बाद भी दिल्ली को केजरीवाल सरकार से कोई विकास या सौंदर्यीकरण परियोजना नहीं मिली है। पिछले 9 वर्षों में दिल्ली में देखी गई सभी प्रमुख बुनियादी ढांचा या सौंदर्यीकरण परियोजनाएं पीएम. श्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के फंड से आई हैं। केजरीवाल गत दो साल से झीलों के शहर का सपना दिखा रहे हैं पर धरातल पर कुछ नही किया है जबकि दिल्ली के उपराज्यपाल ने मात्र 6 माह में नजफगढ़ ड्रेन में परिवर्तित हुई एतिहासिक साहिबी नदी की सफाई करवा कर पुनर्जीवित कर और यमुना किनारे असिता इस्ट घाट बनवा कर ज़मीनी काम किया है।

क्या केजरीवाल के सरकारी स्कूलों को न्यूयॉर्क टाइम्स और दुबई टाइम्स के प्रदर्शन की बात प्रायोजित कहानी साबित हुई?

केजरीवाल का यह दावा कि झीलों के शहर के मेरे विचार को ब्लूमबर्ग में जगह मिली है। यह हास्यास्पद है कि कुछ महीने पहले केजरीवाल सरकार ने दावा किया था कि हमारे सरकारी स्कूलों को न्यूयॉर्क टाइम्स और दुबई टाइम्स ने प्रदर्शित किया है, लेकिन एक दिन बाद यह एक प्रायोजित कहानी साबित हुई। इसी तरह केजरीवाल ने अपने मोहल्ला क्लीनिक अवधारणा के लिए अंतरराष्ट्रीय मान्यता का दावा किया है, जिसने न केवल दिल्लीवासियों को कोविड चरण के दौरान बुरी तरह से निराश किया, बल्कि आज भी वे एक फ्लॉप शो हैं, जिनमें से डॉक्टर और दवाएं गायब हैं और चिकित्सा परीक्षणों की कोई सुविधा नहीं है।

 

यह भी पढ़ें- Delhi News: दिल्ली लोकसभा की सीटों को लेकर पड़ी गठबंधन में दरार  कांग्रेस नेता…

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular