होम / Vitamin-D Deficiency: शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर हो सकती है यह गंभीर समस्या, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Vitamin-D Deficiency: शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर हो सकती है यह गंभीर समस्या, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

• LAST UPDATED : August 26, 2023

India News(इंडिया न्यूज़)Vitamin-D Deficiency: शरीर का संपूर्ण विकास तभी होता है, जब आप पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व लेते हैं। स्वस्थ रहने के लिए शरीर को सभी तरह के विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत पड़ती है। लेकिन जब शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है, तो कई तरह की दिक्कतें होनी शुरू हो जाती हैं। ऐसे ही जब शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, तो कई गंभीर रोग होने की संभावना होती है। आपको बता दें कि विटामिन डी शरीर की लिए बहुत जरूरी होता है। विटामिन डी, शरीर के विकास में अहम भूमिका निभाता है। खासकर, जब छोटे बच्चों में विटामिन डी की कमी होती है, तो उनमें रिकेट्स रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। यानी शरीर में विटामिन डी की कमी, रिकेट्स का कारण बन सकता है।

रिकेट्स की बीमारी क्या है

रिकेट्स एक ऐसी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। रिकेट्स की वजह से हड्डियां नरम हो जाती हैं। विटामिन डी की कमी, रिकेट्स की बीमारी का एक मुख्य कारण होता है। दरअसल, मजबूत हड्डियों के लिए शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस का सही तरीके से अवशोषण होना बहुत जरूरी होता है, जिसके लिए विटामिन डी की जरूरत पड़ती है। वैसे तो रिकेट्स की बीमारी किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। लेकिन कम उम्र के लोगों में इसके लक्षण ज्यादा देखने को मिलते हैं।

विटामिन – डी की कमी के लक्षण

1. दिनभर थकान महसूस होना
2. हड्डियों व जोड़ों में दर्द महसूस होना
3. मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होना
4. मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या
5. मूड में परिवर्तन और चिड़चिड़ापन महसूस होना
6. चिंता, तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याएं
7. लंबे समय में पीसीओएस और थायराइड जैसी स्थितियां

विटामिन डी कैसे बढ़ाएं-

1. विटामिन डी रिच फूड्स खाएं: डाइट में विटामिन डी भरपूर फूड्स जैसे दूध, अंडे, मशरूम, दही, पनीर, फैटी फिश जैसे सैल्मन आदि शामिल करें।

2. हेल्दी फैट्स का सेवन करें: इसकी मदद से हमारा शरीर धूप से प्राकृतिक रूप से विटामिन डी बनाने में सक्षम होता है।

3. आंतों को स्वस्थ रखें: कोशिश करें कि अपनी डाइट में प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स शामिल करें। क्योंकि ये आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। इससे पाचन में सुधार और भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण की प्रक्रिया भी बेहतर होती है।

4. अगर शरीर में विटामिन डी की कमी ज्यादा है, तो डॉक्टर विटामिन डी सप्लीमेंट लिख सकते हैं।

5. धूप में बैठें: रोज सुबह या शाम के समय 10-15 मिनट धूप में जरूर बैठें।

इसे भी पढ़े:Delhi Theft Case: दिल्ली में कपल ने चुराया बच्चा, बेटी के मांग के चक्कर में कपल को हुई सजा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox