Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiदिल्ली मेट्रो के अंदर फिर से छिड़ी जुबानी जंग, दो लड़कियों के...

India News (इंडिया न्यूज) : दिल्ली की धड़कन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो देशभर के लोगों के लिए मनोरंजन का माध्यम बन गई है। सोशल मीडिया पर आए दिन दिल्ली मेट्रो से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें कभी कोई डांस करता, तो कभी कोई अजीबोगरीब हरकते करता नजता आता है। बता दें, हाल ही में एक बार फिर दिल्ली मेट्रो के अंदर का एक वीडियो इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है। मेट्रो में एक बार फिर दो लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है।

सीट को लेकर हुआ विवाद

बता दें, वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की मेट्रो में खड़ी है और एक लड़का और लड़की सीट पर बैठे हैं। दूसरी लड़की उन्हें शिफ्ट होने को कहती है तो इसी बात को लेकर झगड़ा हो जाता है। फिर उनके बीच बहसबाजी होती है और यह बहस बाद में काफी जोरदार हो जाती है।

वीडियो हो रहा जमकर वायरल

बता दें, दोनों लड़कियों के बीच हुई बहसबाजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पूरी घटना का किसी ने सामने वाली सीट पर बैठे शख्स ने पूरा वीडियो बनाया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। लोग कह रहें है कि दिल्ली मेट्रो में सफर के साथ मनोरंजन फ्री देखने को मिलता है। वहीँ, कुछ यूजर्स का कहना है कि इतने मजे में तो बिग बॉस में भी नहीं आते ,जितना दिल्ली मेट्रो के वीडियो में आते हैं।

also read ; दिल्ली मेट्रो में एक बार हुई महिलाओं की कुश्ती ; सोशल मीडीया पर वायरल हुआ वीडियो

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular