Friday, July 5, 2024
HomeDelhiराजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD...
India News (इंडिया न्यूज़) ;  देश के कई राज्यों में मौसम ने हाल बेहाल कर रखा है। एक तरफ मुंबई समेत पहाड़ी इलाकों में भारी बरसात ने कहर मचा कर रखा हुआ है। वहीँ, दिल्लीवासियों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में कई दिनों से धूप ने तबाही मचा कर रखा है। IMD के अनुसार मौसम एकबार फिर करवट लेने वाला है। मंगलवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

सामने आई जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने अगले तीन दिन राजधानी दिल्ली में अच्छी बारिश होने की सम्भावना जताई है। जिससे गर्मी से तड़प रहे लोगों को राहत मिलने की सम्भावना है। वहीँ राजधानी दिल्ली में आज के तापमान के बारे में बात करे तो अधिकतम तापमान सामने से तीन डिग्री ज्यादा 38.4डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर यमुना

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। रेल यातायात के लिए पुरानी दिल्ली का ‘ओल्ड रेलवे ब्रिज’ भी बंद कर दिया गया है। सोमवार सुबह यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से एक मीटर से ज्यादा ऊपर रहा। अधिकारियों ने जिसके चलते लोहे के पुल पर ट्रेन का आवागमन रोक दिया।

also read ; दिल्ली में वाटर एटीएम की शुरुआत; सीएम केजरीवाल ने किया शुभारम्भ

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular