होम / पानी संकट पर दो दिन से धरना जारी, भाजपाइयों ने फोड़ा मटका

पानी संकट पर दो दिन से धरना जारी, भाजपाइयों ने फोड़ा मटका

• LAST UPDATED : May 5, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या को लेकर स्थानीय विधायक जितेंद्र महाजन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता बुधवार से जीटीबी एन्क्लेव स्थित जल बोर्ड के कार्यालय पर धरने पर बैठे हैं। गुरुवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी भी धरने में शामिल हुए। इस दौरान मटका फोड़कर प्रदर्शन किया गया।

इलाकों में गंभीर पेयजल बना हुआ है संकट

जितेंद्र महाजन ने बताया कि रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र को मिलने वाला पानी दूसरे विधानसभा क्षेत्रों को दिया जा रहा है। इस कारण से रोहताश नगर के सुभाष पार्क, वेलकम , न्यू मॉडर्न शाहदरा, राम नगर एक्सटेंशन, अशोक नगर ई ब्लॉक व डी ब्लॉक आदि इलाकों में गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है।

अपनी इसी मांग के समर्थन में रोहताश नगर के विधायक जितेंद्र महाजन निगम पार्षद अजय शर्मा निगम पार्षदा सुमन लता नागर और रीना माहेश्वरी के नेतृत्व में कार्यकतार्ओं और स्थानीय लोगों के साथ बुधवार सुबह 11 00 बजे से यहां धरना शुरू है। इस दौरान यहां कार्यालय में कार्यरत चीफ इंजीनियर पंकज गुप्ता का भी घेराव किया गया।

ये भी पढ़े : दिल्ली में बच्चों की बहस ने लिए भयावह रूप, दो समूह में गोलिओं की तरह हुई पथरबाज़ी

ये भी पढ़े : दिल्ली में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार, बीते 24 घंटो में दर्ज हुए 1324 नए मामले

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox