Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiWater Crisis In Delhi: यमुना में बढ़ी अमोनिया की मात्रा, जलशोधक संयंत्र...
Water Crisis In Delhi:

Water Crisis In Delhi: दिल्ली जल बोर्ड की ओर से जारी की गई एक रिपोर्ट से दिल्लीवासियों को झटका लगने वाला है। दरअसल, यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से जल बोर्ड के वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जलशोधक संयंत्र पूरी क्षमता से चलने बंद हो गए हैं। इस कारण दिल्ली के करीब 30 प्रतिशत इलाके में पेयजल संकट पैदा हो गया है।

यमुना में बढ़ी अमोनिया की मात्रा
जल बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, यमुना में बने वजीराबाद तालाब में शनिवार शाम अमोनिया की मात्रा बढ़ गई।  जिससे तीनों संयंत्रों पूरी क्षमता से चलना बंद हो गए और अगले कई दिनों तक चलने की संभावना भी नहीं है। लिहाजा, इन संयंत्रों से जुडे इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
पेयजल आपूर्ति से प्रभावित रहेंगे ये इलाके  
संयंत्रों के बंद होने से नई दिल्ली, ग्रेटर कैलाश, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, सिविल लाइंस, हिंदूराव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज राजेंद्र नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, संगम विहार, आंबेडकर नगर, प्रह्लादपुर, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, बुराड़ी, दिल्ली छावनी व आसपास के इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular