Categories: Delhi

यमुना का लगातार जल स्तर गिरने से दिल्ली में पानी का बढ़ है रहा संकट

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर लगातार गिरने से दिल्ली में पानी का संकट बढ़ता जा रहा है। जल बोर्ड का कहना है कि अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वजीराबाद में यमुना का जलस्तर घटने के मद्देनजर पेयजल वितरण को युक्तिसंगत बनाया गया है। ताकि सभी इलाकों में पेयजल की जरूरतें पूरी हो सके। यमुना के जलस्तर में सुधार होने तक कई इलाकों में कम दबाव पर पानी आपूर्ति होगी।

वजीराबाद बैराज के पास जलस्तर कम होने से बनी हुई है समस्या

पिछले 10 दिनों से लगातार वजीराबाद बैराज के पास जलस्तर कम होने की समस्या बनी हुई है। वजीराबाद बैराज के पास यमुना का सामान्य जल स्तर 674.50 फुट होना चाहिए। 12 मई को जल स्तर घटकर 671.80 फीट हो गया था। इसके बाद जल बोर्ड ने हरियाणा के सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर यमुना में 150 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने की मांग की थी। इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण अब जलस्तर कम होकर 668.3 फीट हो गया है।

नदी की सतह के बिल्कुल करीब पहुंच गया है जलस्तर

जल बोर्ड के अनुसार अब स्थिति यह हो गई है कि वजीराबाद बैराज के पास यमुना का जलस्तर नदी की सतह के बिल्कुल करीब पहुंच गया है। इस वजह से मूनक नहर व दिल्ली सब ब्रांच (डीएसबी) नहर से कुछ पानी वजीराबाद व चंद्रावल जल शोधन संयंत्र में ले जाकर शोधित किया जा रहा है। मूनक नहर से हैदरपुर, बवाना व द्वारका जल शोधन संयंत्र में पानी पहुंचता है।

अब जब मूनक नहर से वजीराबाद व चंद्रावल जल शोधन संयंत्र में पानी ले जाया जा रहा है तो हैदरपुर व बवाना जल शोधन संयंत्र से भी 10 प्रतिशत पानी आपूर्ति कम हुई है। दिल्ली में 1260 एमजीडी (मिलियन गैलन डेली) पानी की मांग है। वजीराबाद में जलस्तर कम होने से पहले जल बोर्ड करीब 990 एमजीडी पानी आपूर्ति कर रहा है। अभी 24 घंटे में करीब 944 एमजीडी पानी आपूर्ति हुई है। इससे पानी की मांग और आपूर्ति के बीच अंतर बढ़ गया है। हालांकि स्थिति गहराने लगी है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में गर्मी से राहत, इतने दिन रहेगी की बारिश

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago