Delhi

दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, मिली उमस से राहत

India News (इंडिया न्यूज) ,Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार भोर ही झमाझम बारिश (Delhi Rain) हुई। बारिश की वजह से दिल्ली वालों को उमस से राहत तो मिली, लेकिन सुबह के समय घर से बाहर निकलते ही लोगों को दफ़्तर तक पहुंचने में सड़कों पर जलभराव और जाम जैसी परेशा​नियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली के बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास यात्रियों को बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव का सामना करना पडा़ तो वहीं दोपहिया वाहन चालक सड़कों पर भीगते नजर आए। भारत मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए शनिवार के लिए येलो अलर्ट (IMD Alert) जारी किया है। साथ ही कल तक बारिश होने की संभावना भी जाहिर की है।

आईएमडी ने इन जगहों पर जारी किया येलो अलर्ट

शुक्रवार देर शाम को भी दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई थी। उसके बाद से लगातार दिल्ली के आस-पास कहीं न कहीं बारिश हो रही है। आईएमडी ने आज और कल के लिए दिल्ली एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले दिन कैसा रहा मौसम का मिजाज

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया।
जाने आने वाले दिनों का मौसम
दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा इलाके में भी वीकेंड पर बारिश की उम्मीद है। कल के बाद अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। 10 अगस्त को भी दिल्ली में बारिश का पूर्वानुमान है। 10 अगस्त के बाद तापमान में कमी आने की भी संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री तक रहने का पूर्वानुमान है।

इन इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने दिल्ली के करावल नगर, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, सीलमपुर, शहादरा, विवेक विहार, लाल किला, प्रीत विहार, राजीव चौक, सफदरजंग, ओखला, आया नगर सहित दिल्ली के कुछ अन्य इलाकों में औसत बारिश की आशंका जताई है। शनिवार को आईटीओ, इंडिया गेट, अक्षरधाम, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, मालवीय नगर, कालकाजी और तुगलकाबाद इलाके में भी बारिश हो सकती है।

Read More; Delhi News: अभी किसे मिलेगा सहारा रिफंड, जानिए

India News Delhi Team

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago