Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiWeather Today: जानिए आज के मौसम का हाल, दिल्ली, गाजियाबाद में छाए...

Weather Today:

Weather Today: एक बार फिर देशभर में मौसम अपना मिजाज बदलने वाला है। अगर मौसम विभाग की मानें तो 29 मार्च की रात यानी कि आज की रात उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं अगर बात उत्तर पूर्वी भारत और पूर्वी भारत की करें तो 30 मार्च से यानी कि कल से बारिश के साथ गरज का दौर जारी हो सकता है।

बता दे, अगर हम बात देश की राजधानी दिल्ली की करे तो आज यानी 29 मार्च को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है। वही आगे की जानकारी देते हुए बता दे कि आज नई दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 30 और 31 मार्च को काले बादल अपना डेरा जमा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

आपको बता दे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी आज न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है। जानकारी के लिए बता दे लखनऊ में 31 मार्च को गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। बता दे गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो सुबह के वक्त आसमामन साफ रहेगा। हालांकि, शाम होते-होते गाजियाबाद में आंशिक तौर पर बादल छाए दिख सकते हैं।

यहां-यहां हो सकती बारिश

आपको बता दे मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में बारिश और हिमपात होने की संभव है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश और हिमपात शुरू होगा। 30 मार्च की शाम से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश और गरज के साथ बौछारें शुरू हो जाएंगी।

 

ये भी पढ़े: इन-इन इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, हेल्पलाइन नंबर पर लें मदद

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular