Saturday, June 29, 2024
HomeDelhiWeather Update: दिल्ली का बदला मौसम, आसमान में छाए बादल, जानें ताजा...

Weather Update: दिल्ली बुधवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। शाम के समय कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। यही वजह है कि अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट रिकॉर्ड कि गई। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज हुआ। दोपहर में तेज ठंडी हवाएं चलने लगी जिसने सर्दी का अहसास कराया। आज यानी 26 जनवरी को भी मौसम नर्म ही बने रहने की संभावना है।

आज इतना रहेगा दिल्ली का तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 जनवरी शाम को और 29 जनवरी को दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। बुधवार के दिन अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.6 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम में बदवाल के चलते आज को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने के आसार हैं।

27 व 28 को होगा ठंड का अहसास

इसके साथ ही 27 और 28 तारीख को न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में एक बार फिर सर्दी का अहसास होगा। इस दौरान तापमान 06 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। आज सुबह हल्के कोहरे की भी संभावना जताई गई। दिल्ली के जाफरपुर में सबसे कम 16.6 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: लाल किला प्रागंण में 6 दिवसीय कार्यक्रम ”भारत पर्व” आज से शुरू, जानें इससे जुड़ी सारी जनाकारी

 

 

 

 

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular