होम / Weather Update: दिल्ली में ठंडी हवाओं का अटैक, 29 जनवरी को होगी बारिश

Weather Update: दिल्ली में ठंडी हवाओं का अटैक, 29 जनवरी को होगी बारिश

• LAST UPDATED : January 28, 2023

Weather Update: राजधानी दिल्ली में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते एक बार फिर से ठंड वापस आ गई है। शुक्रवार यानी कल दिनभर चली शीतलहर की वजह से  न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।

दिल्ली का तापमान

दिल्ली में लोगों को सर्दी से राहत मिली हुई थी राहत। लेकिन बीते दिनों हुई बारिश के कारण यहां के तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली का न्यूनतम 5 और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। अब आद से नए पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने के चलते 29 जनवरी को दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा में बारिश की संभावना है। दिल्ली के रिज में शुक्रवार के दिन तापमान 4.1 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं मुंगेशपुर और लोदी रोड में 4.6 व जाफरपुर में पारा 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, दिल्ली के मुकाबले एनसीआर में ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

29 जनवरी को बारिश की संभावना

29 जनवरी को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। 30 और 31 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद दिल्ली में मौसम साफ रहेने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शनिवार को भी मौसम ठंडा ही बना रहेगा। हवा चलने की वजह से सुबह-शाम ठंड परेशान करेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर अब DU और आंबेडकर यूनिवर्सिटी में बवाल, पुलिस ने लगाई धारा-144

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox