Friday, July 5, 2024
HomeDelhiWeather Update: घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, लोधी रोड में...

Weather Update: घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, लोधी रोड में 4 डिग्री पहुंचा पारा

India News (इंडिया न्यूज), Weather Update: इस वक्त पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड हो रही है। मौसम के बिगड़े मिजाज ने रेल और और हवाई सेवा को भी बुरी तरह से अपनी चपेट में लिया है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी बहुत कम हो गई है। जो लोग नाइट ड्यूटी पर हैं वह रूम हीटर या अंगीठी जलाकर खुद को ठंड के प्रकोप से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी के साथ आज 21 जनवरी (रविवार) को देशभर में मौसम कैसा रहेगा इसका अपडेट भारतीय मौसम विभाग ने दे दिया है। तो चलिए देश के बड़े महानगरों में मौसम के हाल पर एक नजर डाल लेते हैं।

लोधी रोड पर 4 डिग्री लुढ़का पारा

आज सुबह से ही राजधानी में ठंड का डबल अटैक जारी है। IMD की ताजा अपडेट की मानें तो यहां के लोधी रोड पर आज का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन भर में पारा का स्तर 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, हवा की गति 3.65 के आसपास रहेगी। हवा 5.14 की रफ्तार से 300 डिग्री के आसपास चलेगी। सूर्योदय का समय सुबह 07:14 बजे है, जबकि यह रविवार को शाम 05:50 बजे अस्त होगा।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular