Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiWeather Update: दिल्ली में बरस रही आसमान से आग! जानिए कैसा रहेगा...

Weather Update:

Weather Update: देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले हफ्तों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जानकारी के लिए बता दी आईएमडी ने पहले ही इस बात की चेतावनी दी थी कि राजधानी दिल्ली में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

अगर हम बात राजधानी दिल्ली की करें तो यह प्रचंड गर्मी की चपेट में आ चुकी है। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही 17 अप्रैल तक दिल्ली का तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश में बढ़ा तापमान

आपको बता दे इसी के साथ बता दे लखनऊ में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार यहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं एनसीआर क्षेत्र की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

इन राज्यों में हो सकती बारिश  

प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कल यानी 15 अप्रैल और 16 अप्रैल को बारिश हो सकती है। इसके साथ ही उत्तरी हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान समेत पंजाब में 16 अप्रैल को हल्की बूंदाबादी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र में 5 दिनों तक बारिश की उम्मीद जताई गई है।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली के ओखला मंडी के समीप सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, चपेट में आई कई गाड़ियां

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular