होम / Weather update: फरवरी महीने से ही दिल्ली में तपिश शुरू, जानें मौसम विभाग के क्या हैं ताजा अपडेट

Weather update: फरवरी महीने से ही दिल्ली में तपिश शुरू, जानें मौसम विभाग के क्या हैं ताजा अपडेट

• LAST UPDATED : February 20, 2023

Weather update: दिल्ली में गर्मियों की तपिश फरवरी माह से ही महसूस की जाने लगी है। रविवार को दिल्ली का पारा 31.5 डिग्री तक पहुंच गया। जो पिछले 14 साल में फरवरी माह के पहले 19 दिन में सबसे अधिक है। फरवरी में अधिकतम तापमान का ऑल टाइम रिकॉर्ड 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो साल 2006 में 26 फरवरी को गया था। ऐसे में कहा जा सकता है कि इस साल दिल्लीवासियों को फरवरी महीने से ही गर्मियों को झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग की ओर से बारिश के भी कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। फरवरी महीने का 20 दिन बीत चुका है, लेकिन इस महीने एक दिन भी बारिश नहीं देखी गई।

 

फरवरी के बाद तापमान बढ़ने के आसार

मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक दिल्ली में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। 22 फरवरी से मौसम में कुछ बदलाव होगा और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार, रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में अधिकतम तापमान में बढ़त हो रही है। रविवार को पीतमपुरा इलाके में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार दिन सुबह के समय दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा में मौसम साफ रहेगा। दिल्ली में सोमवार सुबह हल्की धुंध छा सकती है, लेकिन दिन में धूप खिलने से मौसम गर्म होगा। वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox