Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiWeather Update News: दिल्ली-यूपी में बन रहें लू के आसार, हो सकती...

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update News, दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। जिसके बाद लू चलने की स्थिति बन गई है। आपको बता दें इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश का अनुमान भी लगाया जा रहा है। आज रविवार को दिन में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बताई जा रही है।

जताई जा रही लू की चेतावनी

जानकारी के लिए बता दे मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार से भारत में लू का कहर जारी हो जाएगा। अगर हम बात गुजरात की करें तो वहां अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियम अधिक रहा। जबकि राजस्थान में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि लू की स्थिति अस्थायी रहेगी। विभाग के  मुताबिक, आज राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में, जबकि कल पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में लू की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा।

‘मोका’ को लेकर अलर्ट जारी

बता दे मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान ‘मोका’ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल विभाग के अनुसार, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम के कई स्थानों पर आज भारी बारिश होगी। इसीके साथ विभाग ने आगे बताया कि, चक्रवात मोका अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्टब्लेयर के उत्तर-उत्तर पश्चिम में बना हुआ है। इससे उत्तरी अंडमान सागर में 45-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, त्रिपुरा, मिजोरम और दक्षिण मणिपुर में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

 

ये भी पढ़े: जानिए कहां कहां बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां जानें आपने शहर में रेट्स

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular