Friday, July 5, 2024
HomeDelhiWeather Update News: दिल्ली में 6 डिग्री तक कम हुआ पारा, 5...

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update News, दिल्ली: देश में हो रही बारिश ने गर्मी के कहर को कुछ कम कर दिया है। जिसकी वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है। आपको बता दें देश की राजधानी दिल्ली में 6 डिग्री पारा लुढ़क गया है। बीते सप्ताह दिल्ली एनसीआर की गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। दिल्ली में 5 मई तक बारिश व तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट पहले से ही जारी है। कल देर रात दिन बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम पहले के अनुसार ठंडा हो गया है। जानकारी के लिए बता दे मौसम विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ एक मई से सक्रिय हो रहा है। जिस वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक मई से तीन मई तक तेज बारिश व बर्फबारी की संभावना है।

पश्चिम विक्षोभ से मौसम हुआ सुहावना
बता दे कि बीते शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश हुई और मौसम सुहावना हो गया। इस कारण से शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। अमूमन इस समयावधि में तापमान 40 डिग्री के पार ही रहता है। मौसम विभाग के उपमहानिदेशक ने बताया कि अभी पश्चिम विक्षोभ के असर से मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं एक मई को एक नया विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसके कारण चार मई तक उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश होगी। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। इस कारण से तापमान में भी काफी कमी होगी और तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

बता दे 5 वमई तक लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस दौरान हिमाचल व उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहां ओलावृष्टि की भी संभावना है। यदि फिर कोई नया पश्चिमी विक्षोभ आया और उसका असर रहा तो फिर से गर्मी से राहत रहेगी। लेकिन इसके बारे में अभी कहना काफी मुश्किल है।

 

ये भी पढ़े: मनीष सिसोदिया को लगा झटका, 8 मई तक बढाई गई न्यायिक हिरासत

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular