Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiWeather Update: दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी, छाए रहेंगे बादल

Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर और ठंड का प्रकोप कम होने लगा था। लेकिन अब एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अगले करीब तीन चार दिनों तक कई जिलों में बारिश की की संभावना जताई गई है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बता दें कि ये इस महीने में अब तक का सबसे ज्यादा है।

29 जनवरी को बारिश की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में अगले कुछ दिन बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा 29 जनवरी को दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली का तापमान

राजधानी दिल्ली में दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत मिल रही थी। लेकिन सर्द हवाओं के चलते तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं 29 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में आज यानी शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। इसी के साथ आज हल्का कोहरा छाया रहेगा।

ये भी पढ़ें: फ्लाइट में सवार यात्री ने ट्वीट कर लिखा- ‘विमान हाईजैक’, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular