Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiWeather Update: 12 साल बाद आई इतनी लंबी शीत लहर, कल रात...

Weather Update:

Weather Update: इस बार दिल्ली में कड़ाके की ठंड पाई गई है। ये शीत लहर दिल्ली में 12 साल बाद सबसे लंबी शीत लहर रही है। आरको बता दे इस साल जनवरी में लगभग 8 दिन ऐसे रहे हैं जब तापमान 4 डिग्री से काफी कम रहा है। आज बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह शीत लहर का आठवां दिन था। इससे पहले 5 से 9 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से कम और 16 से 18 जनवरी तक तापमान 3 डिग्री से कम दर्ज हुआ था।

आपको बता दे अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से कल गुरुवार रात से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 23 से 24 जनवरी को फिर से हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा भी चलेगी।
शीत लहर से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में शीत लहर से राहत मिलेगी। गुरुवार से शीत लहर का प्रकोप खत्म हो जाएगा। 19 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने का अनुमान है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ना केवल तापमान में बढ़ोतरी होगी बल्कि गुरुवार रात को हल्की बूंदाबांदी व बारिश का अनुमान है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी संभावना है। वहीं 20 से 22 जनवरी तक सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा।
पूर्वानुमान: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, सुबह के समय हल्का कोहरा, रात के समय हल्की बूंदाबांदी या बारिश होगी।
अधिकतम तापमान: 19.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 2.6 डिग्री सेल्सियस
19 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:50 मिनट
20 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:14 मिनट
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular