Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiWeather Update: दिल्ली में बढ़ने लगी गर्मी, जानिए क्या है IMD का...

Weather Update:

Weather Update: दिल्ली में मौसम ने करवट बदल लिया है। भीषण गर्मी के संकेत एक बार फिर से मिलने लगे हैं। बता दे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरु हो गई है। अप्रैल में ही मई जून वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। बता दे कल शनिवार की रात सबसे ज्यादा गर्मी वाली रात रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें शनिवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है, वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 दिनों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

आपको बता दे भारतीय मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 4 से 5 दिनों में दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 5 डिग्री तक इजाफा हो सकता है। दिल्ली में 13 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की अभी तक कोई संभावना नहीं है। आईएमडी के अनुसार रविवार को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। सुबह का तापमान 14 डिग्री और दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। 11 से लेकर 14 अप्रैल तक दिन में बादल छाने की आशंका है।

गर्मी झेलने के लिए हो जाएं तैयार

आपको बता दे एक दिन पहले दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम था। औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 6डिग्री कम 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे साफ है कि बीते सप्ताह हुई बारिश का असर दिल्ली एनसीआर में सुबह के समय अभी भी है। यही एक कारण है कि सुबह के समय हल्की ठंड का असर अभी है। शनिवार को दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज हुआ। नजफगढ़ में 35.7 और 18.3 डिग्री रहा। रिज में 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

ये भी पढ़े: बहुत जल्द करने वाले है परिणीति और राघव सगाई, जानिए कब करेंगे सगाई

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular