Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiWeather Update: दिल्ली में गर्मी का कहर, जानिए कैसा रहेगा मौसम

India News(इंडिया न्यूज) Delhi Weather Update,मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक रूप में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया है। तेज हवा के साथ-साथ हल्की बारिश होने का अनुमान भी लगाया गया है। आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे अधीकतम तापमान 49 प्रतिशत दर्ज किया गया।

दिल्ली में आज का तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य रूप से 26.7 डिग्री सेल्सियस  के आसपास तक रहने का अनुमान लगाया गया है, और इसकी जानकारी मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी ने दी है।

 कुछ खास जानकारी

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि 13 जून तक पश्र्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य अरब सागर, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पर्व बंगाल, दक्षिन-पश्र्चिम, मध्य और उत्तर पर्व बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ उत्तर पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में मानसून आगे बढ़ने में अनुकूल होती नजर आ रही है। मानसून का आगमन केरल  और कर्नाटक में हो गई है और वहां तेज बारिश भी हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि दिल्ली एनसीआर में लोगों को अभी राहत नहीं मिलेगी और तापमान लगातार बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। IMD के मुताबिक अभी बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्र्चिम बंगाल, पंजाब, उत्तर प्रदेश जैसी कई देशों में हीटवेव चलने का अनुमान लगाया गया है। पंजाब के लोगों को भीषन गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रविवार को कई हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है।

तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, भारत के मध्य क्षेत्रों में अगले दो दिन तक तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिसमें दो तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular