Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiWeather Update: दिल्ली में नहीं है गर्मी से राहत, जानिए IMD के...
India News(इंडिया न्यूज)Weather Update,दिल्ली एनसीआर में रविवार को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। मौसम  विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में बारिश न होने के कारण रविवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री का रहा वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस का दर्ज किया गया।

IMD के अनुसार, सुबह जाफरपुर में 2, मयूर विहार में 2, पालम में 1.2, लोधी रोड में 0.4, मंगेशपुर में 0.5 एमएम की बारिश हई थी, जबकि उत्तर और पश्र्चिम दिशाओं में 16-20 किमी प्रति घंटे की गति में हवा चली और आशिक रूप में बादल छाए थे। मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान लगाते हुए कहा है कि जून के चौथे हफ्ते और जुलाई के पहले हफ्ते में उत्तर और पश्र्चिम भारत में बारिश होने का अनुमार लगाया गया है।

किस राज्य में मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार, अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तामिलनाडू, केरल, पश्र्चिम बंगाल, पुडुचेरी,आंध्र प्रदेश, के कुछ अलग-अलग स्थानों पर अंधी चलने के साथ ही साथ बिजली गिरने का अनुमान लगाया गया है।

IMD के अनुसार मौसम का प्रभाव

IMD के अनुसार उत्तर व पश्र्चिम दिशा में 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में हवा चलने का अनुमान लगाया गया है, और आशिक रूप में बादल छाए रहने का अनुमान भी लगाया गया है। मौसम विज्ञान के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री का रहेगा, तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। दिन में मौसम साफ रहेगा और तापमान बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 14 जून तक गर्मी का पारा 40 से 41 डिग्री तक रहने का भी अनुमान लगाया गया है तो वहीं 15 जून से हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।
 एक्यूआई कितनी दर्ज हुई
Central Pollution Control Board(CPCB) के अनुसार, रविवार को हवा के कारण प्रदूषण में गिरावट देखने को मिली,तो वहीं वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) सुची में सूचकांक 130 तक का दर्ज किया गया।

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular