Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiWeather Update Today: घने कोहरे के साथ दिल्ली में ‘हाड़ कंपाने’ वाली...

Weather Update Today: घने कोहरे के साथ दिल्ली में ‘हाड़ कंपाने’ वाली ठंड, लुढ़का पारा

India News (इंडिया न्यूज़),Weather Update Today: देश की राजधानी दिल्ली में अब ठंढ अपने पूरे शबाब पर है। बता दें, बीते दिन के मुकाबले आज यहां तेजी से पारा लुढ़का है और इसके कारण इस वक्त राजधानी में घने कोहरे के साथ जमकर हाड़ कंपाने वाली ठंड का प्रकोप दिख रहा है।

IMD ने चेताया

बता दें, राजधानी की भीषण सर्दी पर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि साल 2023 का ये अंतिम सप्ताह कड़ाके की ठंड के साथ बितेगा और घना कोहरा छाया रहेगा। इसलिए लोग अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

ठण्ड के प्रकोप से लुढ़का तापमान

मौसम विभाग की मानें तो यहाँ न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज भी हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से पार है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में AQI की स्थिति

  • पंजाबी बाग, दिल्ली – डीपीसीसी पीतम पुरा 347 AQI
  • पूसा, दिल्ली – आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 329 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 381 AQI
  • मुंडका, दिल्ली – भीम नगर 345 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -321 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली – डीपीसीसी 332 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -347 AQI

also read ; Atal Bihari Vajpayee Birthday: एक अटल, कवि से लोकप्रिय प्रधानमंत्री तक- कैसा रहा ‘अजातशत्रु’ का सफर

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular