Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiWeather Update Today: बारिश के बाद तपन से मिली राहत, 4 दिन...

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update Today, दिल्ली: दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में कई दिनों से मौसम लगातार आग बरसा रहा है। लेकिन इसी बीच जब मौसम ने करवट ली है तो राजधानी के साथ-साथ कई ईलाकों में बारिश हुई है। जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया है। वहीं अगर बाद तापमान की करें तो करीब 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बता दे मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा मेंबारिश की संभावना जताई है।

लोगों को फिर सताएगी गर्मी 

आईएमडी के अनुसार, राजधानी में एक बार फिर सूरज की तपिश बढ़ने लगेगी। तापमान करीब 39-40 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। मौसम में ये बदलाव 27-28 अप्रैल से देखा जाएगा। बता दें कि दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में बीते दिनों बारिश हुई है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई।

जानें कब और कहां होगी बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में राजस्थान में फिर बारिश हो सकती है। वहीं, असम और उसके आसपास के राज्यों में अगले 48 घंटे में बारिश की संभावना है। इसके अलावा सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में भी अगले दो दिनों में बारिश होगी। उधर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है।

 

ये भी पढ़े: सड़कों पर हो रही घोड़ों की रेस, पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular