Monday, July 8, 2024
HomeDelhiWeather Update Today: दिल्ली में तेज गर्मी से राहत, कई इलाकों में...

Weather Update Today: दिल्‍ली-NCR में रहने वाले लोगों को आखिरकार बारिश की सौगात मिल ही गई है। आज सुबह से ही दिल्ली-NCR में मामूली हवाओं के साथ बारिश हो रही है। जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले दो से तीन दिन तक तापमान में कमी आएगी।

दिल्ली में कुछ स्थानों पर आज बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 21 मार्च से दिल्ली का मौसम साफ हो जाएगा और इसके बाद तापमान फिर से बढ़ने लगेगा। हालांकि वीकेंड पर भी दिल्ली में मौसम खुशनुमा रहेगा। IMD के अनुसार, दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रहने की संभावना है।

वीकेंड पर खुशनुमा रहेगा मौसम 

वहीं बात करें आने वाले दिनों की तो दिल्ली में सोमवार को बारिश के साथ तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। इसके अलावा गरज के साथ बारिश होगी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान महज 28 डिग्री पर सिमट कर रह जाएगा। वहीं 21 मार्च से तापमान में इजाफा होने के साथ मौसम साफ हो जाएगा।

पहली बारिश से सामान्‍य हुआ तापमान

बता दें इस माह की पहली बारिश से राजधानी का तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रहा जो सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

ये भी पढ़े: आबकारी नीति मामला: अदालत ने सिसोदिया की ईडी हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ाई

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular