Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiWeather Update: अप्रैल महीने में लू से बढ़ेगी मुसीबत! जानिए किन राज्यों...

Weather Update: अप्रैल महीने में लू से बढ़ेगी मुसीबत! जानिए किन राज्यों में होगा सबसे ज्यादा असर

India News(इंडिया न्यूज),Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस साल अप्रैल-जून महीने में 10-20 दिनों तक लू चलने की संभावना है। समान्य साल में इस महीने चार से आठ दिनों तक गर्मी होती है। आईएमडी ने नए अपडेट में बताया कि इस साल लू का सबसे ज्यादा असर मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में पड़ेगा। वहीं ओडिशा, छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से और आंध्र प्रदेश में भारी लू चलने की संभावना है।

आईएमडी ने आगे बताया, अप्रैल महीने में देश के अधिकतम हिस्सो में अधिक तापमान होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम हिमालय क्षेत्र, पूर्वोतर राज्यों में अधिकतम तापमान से कम होने की संभावना है

यह भी पढ़े- कुछ देर में आप नेता आतिशी करेंगी प्रेस वार्ता, शराब नीति मामले में विस्फोटक खुलासा करने का किया दावा

इस साल प्रतिकूल मौसम का सामना करना पड़ेगा: किरेन रिजिजू

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, “हमें आने गर्मीयों में प्रतिकूल मौसम का सामना करना पड़ेगा। जिसके कारण सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। संयोग से इस दौरान देश में आम चुनाव भी है। जिसमें लगभग एक अरब लोग अपने मत का उपयोग करेंगे।”

रिजीजू ने आगे कहा, “हम सबके लिए यह बड़ी चुनौती साबित होने वाली है। हमलोगो ने राज्य सरकार के साथ बैठक की है। राज्य सरकार से मिलकर हमलोगों ने व्यापक तैयारियां भी की है। भारत दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले देश हैं, इसलिए तैयारीयां भी पहले से करना बेहद जरूरी है।”

यह भी पढ़े- Arvind Kejriwal: शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल की रिमांड आज होगी खत्म, सीएम को कोर्ट में पेश करेगी ईडी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular