Delhi

Weather Update:  दिल्ली में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानिए आज की अपडेट

India News(इंडिया न्यूज़), Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार देर शाम से रात तक भारी बारिश हुई। इसके बाद भी दिल्लीवासियों को वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान में तो आंशिक गिरावट आई है, लेकिन न्यूनतम तापमान कम होने के बजाय और बढ़ गया है। अगले कुछ दिनों तक हवा की गति कम रहने के कारण प्रदूषण से राहत मिलने के आसार कम हैं। दिल्ली में बुधवार को कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

आज के मौसम का अनुमान

भारत मौसम (Weather Update) विज्ञान विभाग के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय मध्यम कोहरा रह सकता है। दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। 28 नवंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहेगा। 29 और 30 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री रह सकता है। बुधवार सुबह मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। अधिक नमी के कारण दृश्यता कमजोर होगी। मौसम वैज्ञानिकों की सलाह है कि अगले कुछ दिनों तक लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आईएमडी के जानकारी के मुताबिक, 1 से 3 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री रह सकता है।

इस इलाके में सबसे ज्यादा बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को उत्तर-पूर्व दिशा से महज चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। शाम और रात में इनकी गति और कम हो जाएगी। इसका सीधा असर ये होगा कि अब दिल्ली में स्मॉग के साथ-साथ कोहरा भी छा सकता है। आपको बता दें कि सोमवार शाम से लेकर देर रात तक दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश हुई। शाम 5.30 बजे तक पालम में 1.8 मिमी, लोधी रोड में बूंदाबांदी और आया नगर में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इसे भी पढ़े:

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago