Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: दिल्ली में शीत लहर का येलो अलर्ट, लिस्ट में...
Delhi Weather Update:

Delhi Weather Update: मौसम में हो रहे बदलाव के कारण दिल्ली को अब ठिठुरन महसूस होने लगी है। बता दें कि दिल्ली में सोमवार को दिन में छाए बादलों ने दिल्लीवासियों को ठिठुरन का अहसास कराया है। वहीं मंगलवार (3 जनवरी) को तापमान में गिरावट की आशंका है। जिसके देखते हुए मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

अधिकतम तापमान में आई गिरावट
मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार 2 जनवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बता दें कि सोमवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
इन शहरों में येलो अलर्ट जारी
वहीं मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 6 जनवरी तक तापमान 4 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही शीत लहर चलने व सर्द दिन रहने का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन से चार दिन दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
आज 7 डिग्री पहुंचेगा तापमान 
बता दें कि दिल्ली में आज बादल छाने और सुबह के समय घना कोहरा रहने का अनुमान है। वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक दर्ज होगा।
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular