Friday, July 5, 2024
HomeDelhiWeather Update: दिल्ली में 2 साल बाद कल का दिन रहा इतना...

Weather Update: राजधानी दिल्ली में दो साल बाद 21 जनवरी इस सीजन में सबसे गर्म दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बता दें कि ये 2020 के बाद जनवरी का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान है। इससे पहले 2021 में 5 जनवरी को 23.2 और साल 2020 में 5 जनवरी को ही 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं 2020 में अधिकतम तापमान 4 जनवरी को 23.5 दर्ज किया गया था।

शनिवार को फिर गिरा तापमान

शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान कम होने की वजह से सुबह एक बार फिर से ठंड महसूस हुई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा, ये शनिवार को गिर कर 6.2 डिग्री हो गया। यह तापमान सामान्य से एक डिग्री कम था।

दिल्ली का तापमान

बता दें कि सबसे ठंडी सुबह मुंगेशपुर में रही, यहां का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। रिज में 5.6, लोदी रोड में 5.8 डिग्री और आयानगर में 6.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। एनसीआर की बात करें तो गुरुग्राम में 6.8, नोएडा में 7.5 और गाजियाबाद में 9.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। दिल्ली में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर भी रिकॉर्ड किया गया।

26 जनवरी तक के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिन न्यूनतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में 23 जनवरी से बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 24 जनवरी को बारिश के साथ ओले भी पड़ने का अनुमान है। 25 और 26 जनवरी को भी बूंदाबांदी के आसार हैं।

ये भी पढ़ें: रूप नगर और जहांगीरपुरी में दो घरों में भीषण आग, एक की मौत, 6 झुलसे

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular