Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiWeather Updates: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ गई सर्द, जहरीली हुई हवा

Weather Updates:

Weather Updates: देश के कई हिस्सों में पिछले दिनों में हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। बता दे कि अब दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम का मौसम सर्द होता जा रहा है। वहीं दिन में धूप की वजह से थोड़ी गर्मी तो महसूस हो जाती है पर रात में बढ़ती सर्द ने ठंड बढ़ा दी है। दिल्ली-एनसीआर में अब मौसम साफ हो गया और धूप निकलने लगी है। इस बीच दिल्ली में तापमान भी सामान्य से कम दर्ज हुआ।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक

आपको बता दे भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आज रविवार को भी मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। 21 अक्टूबर तक मौसम इसी तरह रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान 18 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसा-पास ही रहने का अनुमान है। इसके बाद 19 अक्टूबर से तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट हो सकती है।

19 से 21 अक्टूबर के बीच न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की संभावना बन रही है। ऐसे में 20 अक्टूबर के बाद उत्तर दिशा से आने वाली सर्द हवाओं की वजह से दिल्ली में ठंड का एहसास बढ़ेगी। दूसरी तरफ नोएडा और गुरुग्राम में भी मौसम का मिजाज दिल्ली की तरह का बना रहेगा।

रविवार को कैसा रहेगा मौसम?
  • दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 18.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक कम 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
  • हवा में नमी का स्तर 48 से 89 प्रतिशत रहा।
  • दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा।
  • नोएडा में अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी।
  • गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम साफ रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बहुत खराब

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर ‘खराब से लेकर गंभीर’ हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली के आनंद विहार में रविवार की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी में 433 रिकॉर्ड किया गया है। वहीं आईटीओ में ‘खराब’ श्रेणी में 235 दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ नोएडा में ‘खराब’ श्रेणी में 265 और गुरुग्राम में ‘बहुत खराब’ श्रेणी में 310 दर्ज हुआ है।

 

ये भी पढ़े: घर से बाहर निकलनें से पहले देखें यह खबर, आज इन रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्ट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular