Categories: Delhi

Weather Updates: दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, पिघला पारा और AQI 300 के ऊपर

Weather Updates:

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में दीपावली के अगले दिन से ही सर्दी का असर बढ़ता दिखाई दे रहा है। बता दे कि सोमवार को भी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बता दे कि, दिन में मौसम साफ होने और धूप निकलने की वजह से सर्दी का प्रकोप देखने को नहीं मिल रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

आपको बता दे कि इस बीच सुबह-शाम और रात में ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। इसी के साथ ही हवा चलने की वजह से भी सर्दी का एहसास ज्यादा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी। वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस महीने के अंतिम दिनों में ठंड बढ़ेगी।

दिल्ली में इतना रहे सकता अधिकतम तापमान

आपको बता दे इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। नोएडा और गुरुग्राम में भी मौसम दिल्ली की तरह ही रहने वाला है।

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में कैसा रहेगा मौसम?
  • सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
  • दिल्ली में हवा में नमी का स्तर 51 से 82 प्रतिशत रहा।
  • मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
  • नोएडा में अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
  • गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम साफ रहने का अनुमान है।
दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई जहरीली

बता दे कि दिल्ली-एनसीआर की हवा ‘बहुत खराब’ हो गई है। दीपावली के त्योहार पर पटाखे फूटने के साथ-साथ पराली जलने और मौसम की अन्य वजहों से दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मंगलवार की सुबह दिल्ली के आईटीओ में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में 332 दर्ज किया गया है।

नोएडा में 337 दर्ज हुआ एक्यूआई

वहीं आनंद विहार में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में 363 रिकॉर्ड हुआ है, जबकि नोएडा में ‘बहुत खराब’ श्रेणी में 337 और गुरुग्राम में भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में 338 रिकॉर्ड किया गया है। आपको बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

 

ये भी पढ़े: गोवर्धन पूजा पर इन बातों का रखें घ्यान, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Asmita Patel

Share
Published by
Asmita Patel

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

6 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

6 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

6 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

6 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

6 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

6 months ago