Friday, July 5, 2024
HomeDelhiWeather Updates: दिल्ली के साथ यूपी में बढ़ी तपिश, जानिए मौसम का...

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Updates, दिल्ली: पिछले दिनों देश के कई हिस्सों में बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया था। जैसे ही बारिश ने अपना रुख बदला है वैसे ही मौसम में तपिश देखने से मिलने लगी है। आपको बता दें पिछले 2 दिनों से बढ़ते तापमान के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया है। बता दे IMD से जारी डेटा के मुताबिक तापमान 11 मई को 40 डिग्री तक पहुंच गया। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं बता दे कि आज 12 मई राष्ट्रीय राजधानी समेत कई राज्यों में मौसम साफ रहेगा।

इसी के साथ IMD ने आगे बताया कि, 13 मई से 15 मई तक बारिश के आसार है। हालांकि इससे तापमान में कोई गिरावट नहीं दर्ज ​की जाएगी। दिल्ली में 12 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तापमान में हुई बढ़ोतरी

आपको बता दे कि यूपी में भी चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तराखंड में शुक्रवार के लिए कोई चेतावनी नहीं है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में भी अगले कुछ दिनों तक तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास देखा गया।

 

ये भी पढ़े: कोर्ट के फैसले के बाद एक्शन मूड में आए केजरीवाल, सेवा विभाग को मिले नए सचिव

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular