Friday, July 5, 2024
HomeDelhiWeather Updates: दिल्ली-NCR में बढ़ गई सर्दी, वायु प्रदूषण का प्रकोप हुआ...

Weather Updates:

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में दीपावली खत्म होते ही बदलाव होने लगा है। पिछले दिनों से रात के तापमान में रोजाना कमी देखी जा रही है, जिसके साथ ठंड बढ़ गई है। इस बीच अब सुबह-सुबह कोहरा या धुंध भी देखने को मिल रहा है। बता दे कि बुधवार को दिल्ली में एक बार फिर से न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हुआ।

बता दे कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं आसमान साफ रहा और दिन में धूप भी निकली।

जानिए नवंबर में कैसा रहेगा मौसम?

आपको बता दे मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 1 नवंबर तक दिल्ली में मौसम का हाल इसी तरह रहेगा और उत्तर पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाए ठंडी ज्यादा महसूस कराएंगी। दिल्ली के अलावा नोएडा और गुरुग्राम में भी मौसम साफ रहेगा।

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में ऐसा रहेगा मौसम
  • दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
  • हवा में नमी का स्तर 53 से 90 प्रतिशत रहा।
  • गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा।
  • नोएडा में अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां भी मौसम साफ रहेगा।
  • गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा।

 

ये भी पढ़े: जिनको आता अधिक क्रोध, उनके लिए गीता में श्रीकृष्ण ने कही हैं ये बातें

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular