होम / Delhi Weather Update: दिल्ला-NCR में आज से बदलेगा मौसम, जानिए बारिश को लेकर ताजा अपडेट

Delhi Weather Update: दिल्ला-NCR में आज से बदलेगा मौसम, जानिए बारिश को लेकर ताजा अपडेट

• LAST UPDATED : July 28, 2022

Delhi Weather Update:

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में अभी भी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कल यानी बुधवार को हल्की बारिश की संभावना जताई थी। कल कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई, वहीं कुछ इलाकों में धूप निकली रही, जिसकी वजह से लोग पसीनों से परेशान रहे। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार से वर्षा होने की संभावना

मौसम विभाग ने गुरुवार यानी आज से दिल्ली में बादल छाए रहने मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना जताई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई तक मौसम इसी तरह बना रहने का अनुमान है। वहीं, नोएडा और गुरुग्राम में भी मौसम ऐसा ही रह सकता है। दिल्ली में जुलाई के महीने में 220 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य तौर पर बारिश का रिकॉर्ड 210.6 मिमी है।

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम आज मौसम-

बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 कम 26.7 और अधिकतम तापमान सामान्य के आस-पास 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 65 से 83 प्रतिशत रहा था। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

नोएडा में अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादल आसमान में छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान है।

वहीं, गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बादल आसमान को घेरे रहेंगे और एक से दो बार तक बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ेें: बच्ची को पत्ते तोड़ने के बहाने बुलाकर किया रेप, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox