होम / Wedding Shopping: इस वेडिंग सीजन दिल्ली के इन 7 बाजारों से करें किफायती और क्वालिटी शॉपिंग, जानें कहां

Wedding Shopping: इस वेडिंग सीजन दिल्ली के इन 7 बाजारों से करें किफायती और क्वालिटी शॉपिंग, जानें कहां

• LAST UPDATED : December 21, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Wedding Shopping: शादी का सीजन आ गया है और सभी को शॉपिंग करनी है। लोग शॉपिंग के लिए भी कई जगहों पर जाते हैं। लेकिन फिर भी आपको अच्छी क्वालिटी के कपड़े नहीं मिल पाते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताएंगे जहां आप किफायती और क्वालिटी शॉपिंग कर सकते हैं।

इन 7 बाजारों से करें किफायती और क्वालिटी शॉपिंग

चांदनी चोक

दिल्ली में स्थित चांदनी चौक एक बहुत अच्छा बाजार है। यहां आपको शादी की शॉपिंग, कपड़े और ज्वैलरी आसानी से किफायती दाम पर मिल जाएंगी।

गांधी मार्केट

अगर आप सस्ते दाम पर शादी की शॉपिंग के लिए जगह तलाश रहे हैं तो गांधी मार्केट आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां आपको सारा सामान सस्ता और आपके बजट में मिलेगा।

राजौरी गार्डन

राजौरी गार्डन शादी की खरीदारी के लिए भी बहुत अच्छा है। यहां आपको हर तरह के कलेक्शन मिलेंगे और खास बात यह है कि आप यहां महंगे डिजाइनर लहंगे किराए पर ले सकती हैं।

लाजपत नगर

शादी की शॉपिंग के लिए लाजपत नगर भी एक बहुत अच्छा विकल्प है। यहां आपको घर की साज-सज्जा से लेकर शादी के लहंगे तक सब कुछ कम दाम में और आसानी से मिल जाएगा।

चावड़ी बाज़ार

चावड़ी बाज़ार को दिल्ली का सबसे पुराना बाज़ार कहा जाता है। इस मार्केट में आप शादी के कार्ड भी छपवा सकते हैं। इसमें आपको यूनिक डिजाइन मिलेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह बाजार रविवार को बंद रहता है।

किनारी बाजार

किनारी बाज़ार बहुत अच्छा बाज़ार है। यहां आप सस्ते बजट में कई तरह की लेस खरीद सकते हैं और यहां आपको हर तरह के डिजाइन भी आसानी से मिल जाएंगे।

सरोजिनी नगर

सरोजिनी नगर बहुत सस्ता बाज़ार है। यहां आपको कई तरह की चीजें आसानी से और कम बजट में मिल सकती हैं।

इसे भी पढ़े:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox