Thursday, July 4, 2024
HomeCrimeParliament Security Breach : कौन है महेश कुमावत? जिसकी संसद सुरक्षा चूक...

कौन है महेश कुमावत? जिसकी संसद सुरक्षा चूक मामले में हुई गिरफ्तारी!

India News (इंडिया न्यूज), Parliament Security Breach: दिल्ली पुलिस ने बीते 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा के उल्लंघन से जुड़े मामले में छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, आरोपी की पहचान राजस्थान के नागौर निवासी महेश कुमावत के तौर पर हुई है। सामने आई जानकारी के अनुसार, महेश पिछले दो सालों से संसद में घुसपैठ को अंजाम देने के लिए अन्य आरोपियों के साथ संपर्क में था। इसके अलावा उसने, संसद में घुसपैठ के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपियों के मोबाइल फोन भी नष्ट कर दिए थे।

महेश कुमावत के बारे में जानें

एक निजी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस सूत्रों ने बताया है कि वह संसद में घुसपैठ के लिए बनाए गए प्लान का हिस्सा है। उसे 13 दिसंबर के दिन दूसरे गेट पर स्मॉक बॉम्ब लेकर खड़ा होना था, हालाँकि वह दिल्ली नहीं आ सका। बता दें, शनिवार को ही महेश को पूछताछ के बाद अदालत के सामने पेश किया गया। महेश पिछले दो साल से इस घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों के संपर्क में था। उसने आखिर में सबूत मिटाकर आरोपियों की मदद भी की।

मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार

बता दें,संसद की सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस ने अन्य पांच आरोपियों को पहले ही अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान सागर शर्मा, मनोरंजन डी, अमोल शिंदे, नीलम देवी और ललित मोहन झा के तौर पर हुई है। मालूम हो, सागर शर्मा और मनोरंजन डी लोकसभा चैंबर में जीरो ऑवर में छलांग लगाई थी। इन्होंने न सिर्फ सदन के भीतर स्मॉक बॉम्ब का उपयोग किया, बल्कि नारेबाजी भी की।

also read : संसद सुरक्षा चूक मामले में आरोपी ललित झा को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular