होम / अपने भाइयों के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की पिटाई

अपने भाइयों के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की पिटाई

• LAST UPDATED : June 1, 2022

इंडिया न्यूज, गुरुग्राम (Husband wife dispute news)। अपने पति से अलग अपने मायके में रह रही पत्नी जब पति के पास पहुंची तो उसने पति पर कहर ढाया। उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर पति की जमकर पिटाई की। गंभीर रूप से घायल पति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिटाई की वजह से उसका हाथ टूट गया है। सूत्रोें से मिली जानकारी के अनुसार पटौदी खंड के हेलीमंडी में पिछले दो साल से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

उक्त विवाद के चलते पत्नी अपने मायके में रह रही थी। दो साल बाद वह अपने पति के पास पहुंची और पहुंचते ही हंगामा करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि उसके द्वारा किए गए हंगामें में उसके भाई भी साथ थे। महिला ने अपने भाइयों के साथ मिलकर अपने पति नरेंद्र की पिटाई करनी शुरू कर दी।

20 साल पहले दोनों की हुई थी शादी

घायल पति नरेंद्र का कहना है कि उनकी शादी को 20 साल हो चुके हैं। उसके 3 बच्चे भी हैं। दो बच्चे उसकी पत्नी के साथ हैं और एक बच्चा उसके साथ। गत 2-3 सालों से पति-पत्नी के बीच में झगड़े होने लगे। दोनों का तलाक का केस भी कोर्ट में चल रहा है और दोनों अलग रह रहे हैं। पति नरेंद्र का आरोप है की उसका साला पुलिस में है। वह गुरुग्राम पुलिस में तैनात है। गुरुग्राम पुलिस से शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पटौदी थाना के एसएचओ राजेश का कहना है कि इस मामले में पत्ति व पत्नी दोनों की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े :  कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 135 रुपये हुई कम, दिल्ली में ये नई कीमत

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox