होम / मेट्रो में महिला के साथ छेड़छाड़, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

मेट्रो में महिला के साथ छेड़छाड़, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

• LAST UPDATED : April 29, 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

दिल्ली मेट्रो ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ करने के जुुर्म में पुलिस ने अपराधी युवक को गिरफ्तार किया है। महिला ने उस युवक पर चलती ट्रेन के दौरान उसके साथ गंदे तरीके से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। महिला की शिकायत लेते ही पर पुलिस ने तुरंत आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया। मेट्रो पुलिस ने सारे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर आरोपी को प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

छेड़छाड़ किये जाने की शिकायत दर्ज

Woman molested in metro

पुलिस उपायुक्त जितेंद्र मणि ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा नगर निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 21 अप्रैल को एक महिला ने यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन थाने में एक युवक के खिलाफ चलती ट्रेन में छेड़छाड़ किये जाने की शिकायत दर्ज की थी।

आरोपी गिरफ्तार

मेट्रो में महिला के साथ छेड़छाड़

महिला बताती है कि कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन से कही जाने के लिए वह ट्रेन में सवार हुई थी। सफर के दौरान एक युवक मेरे पास आया और बेहुदा हरकते शुरू कर दी। महिला की शिकायत देने पर आरोपी पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच स्पेशल स्टाफ को सौंपी गई। बाद में सारे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर आरोपी की पहचान की गई, जिसके बाद उसे प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन से पकड़कर गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़े : भलस्वा लैंडफिल की आग बनी खतरा, लोगो को सांस में हो रही तकलीफ

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox