होम / दिल्ली के पांच सितारा होटल में महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

दिल्ली के पांच सितारा होटल में महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

• LAST UPDATED : June 10, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (delhi crime news) : राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित एक पांच सितारा होटल में एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में अया है। मिली जानकारी के अनुसार होटल में महिला के साथ तीन जून को आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

डेटिंग एप के माध्यम से मिले थे दोनों

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता एक दूसरे से डेटिंग एप के माध्यम से मिले थे। आरोपी हैदराबाद का निवासी है और फिलहाल वह फरार है। पुलिस उसकी खोज के लिए दबिश दे रही है।

पीड़िता दुकान में करती थी काम

पीड़ित महिला (28) ने बताया कि वह पहले एक दुकान में काम करती थी। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी से टिंडर पर मिली थी। इसके बाद आरोपी और उसकी मुलाकात 30 मई को एक होटल में हुई। जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ। इसके बाद से आरोपी महिला का फोन रिसीव नहीं कर रहा है। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है।

Also Read : देश के कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox